khabar abhi tak

काम की खबर : देश भर में 3 दिन की हड़ताल के चलते रविवार को भी खुले रहेंगे बैंक

नई दिल्ली. आगामी 28 से 30 सितंबर तक बुलाए गए देशव्यापी बैंक हड़ताल को ध्यान में रखते हुए वित्त मंत्रालय ने बड़ा फैसला किया है। वित्त मंत्रालय ने बुधवार को जारी किए गए एक प्रेस रिलीज में बताया कि आम लोगों की सुविधा के लिए रविवार, 27 सितंबर को सभी सरकारी बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक खुले रहेंगे। वित्त मंत्रालय के मुताबिक, इस रविवार को सभी सरकारी बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में आम दिनों की तरह ही कामकाज जारी रहेगा। ये व्यवस्था देशभर के बैंकों के साथ-साथ मध्य प्रदेश में भी प्रभावी रहेगी।

बैंक यूनियन द्वारा 3 दिनों के लिए बुलाई गई हड़ताल को देखते हुए भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक समेत कई प्रमुख बैंकों ने अपने ग्राहकों के लिए सूचना जारी की थी। भारतीय स्टेट बैंक ने अपने ग्राहकों को सलाह दी थी कि वे हड़ताल की तारीखों को ध्यान में रखते हुए पहले ही बैंक से जुड़े जरूरी काम पूरा कर लें।

यूनियन- यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस  ने 28 से 30 सितंबर, 2026 तक 3 दिनों दिन की देशव्यापी बैंक हड़ताल है। लेकिन ये हड़ताल 26 और 27 सितंबर को शनिवार और रविवार की छुट्टियों के ठीक बाद है। यानी, बैंकों का कामकाज 3 दिन नहीं बल्कि 5 दिन प्रभावित होता, जिसका बड़ा असर कारोबारियों के साथ-साथ आम ग्राहकों पर भी पडऩा तय था। ऐसे में, सरकार ने आम ग्राहकों की बैंकिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए पहले से ही जरूरी कदम उठाए हैं।

ग्राहकों के लिए जारी की सूचना

बैंक यूनियन द्वारा 3 दिनों की हड़ताल को मद्देनजर रखते हुए भारतीय स्टेट बैंक, इंडियन बैंक, पंजाब नेशनल बैंक समेत कई प्रमुख बैंकों ने अपने मध्य प्रदेश में भी अपने ग्राहकों के लिए रविवार को बैंक खुले रहने की सूचना जारी की है। भारतीय स्टेट बैंक से आए टैक्स्ट मैसेज में अपने ग्राहकों को सलाह दी गई है कि, वे हड़ताल की तारीखों को ध्यान में रखते हुए पहले ही बैंक से जुड़े जरूरी काम निपटा लें।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak