पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बजरंग नगर (व्हीएफजे) निवासी 24 वर्षीय आर्यन पटेल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 22 सितंबर 2026 की शाम लगभग 6:45 बजे वह अपने साथी उमेश रजक के साथ मौसी के घर पनागर जा रहा था। आर्यन अपनी मोटरसाइकिल पर था, जबकि उमेश रजक अपनी बाइक पर अपने साथी संतोष को पीछे बैठाकर आगे चल रहा था। जैसे ही वे झुरझुरू नदी के पहले स्थित पोल्ट्री फार्म के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रही एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल के चालक ने अत्यधिक तेज गति व लापरवाही से वाहन चलाते हुए आर्यन की बाइक को ओवरटेक किया और सीधे उमेश की मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उमेश रजक और संतोष दोनों सड़क पर जा गिरे, जिससे उनके हाथ-पैर में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के तुरंत बाद आर्यन पटेल ने दोनों घायलों को उपचार के लिए माँ कामाख्या अस्पताल, सुहागी में भर्ती कराया।रांझी थाना पुलिस ने आर्यन पटेल की रिपोर्ट पर आरोपी स्प्लेंडर चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता BNS की धारा 281 (सार्वजनिक मार्ग पर लापरवाही से वाहन चलाना) एवं 125(ए) (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालना/चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
जबलपुर। रांझी क्षेत्र के झुरझुरू नदी के समीप एक तेज रफ्तार और लापरवाह बाइक चालक ने आगे चल रही मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Tags
jabalpur