जबलपुर। रांझी में एक ऐसा बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गया है, जिसने हाल ही में 23000 रूपए में देसी पिस्टल खरीदी थी। पुलिस ने रविवार रात पेट्रोलिंग के दौरान आरोपी बदमाश को पकड़ा, जिसके कब्जे से देसी पिस्टल बरामद की है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पिस्टल बेचने वाले की छानबीन कर रही है।
रांझी थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी ने बताया कि रविवार रात दौरान पेट्रोलिंग ज्योति नर्सरी के पास शांतिनगर रोड करोंदी एक युवक पुलिस को देखकर छिपने का प्रयास किया। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम विशाल ठाकुर उर्फ पैंडा निवासी दुर्गा मंदिर के पास इंद्रानगर रांझी बताया। तलाशी लेने पर पेंट में सामने तरफ देशी पिस्टल तथा पेंट के दाहिने जेब में 1 कारतूस रखे मिला। उक्त देशी पिस्टल के संबंध में पूछताछ करने पर लगभग 2 माह पहले तरूण पटेल से 23 हजार रूपये में खरीदना बताया। पुलिस का कहना है कि आरोपी विशाल ठाकुर उर्फ पेंदा अपराधी प्रवृत्ति का है, जिसके विरूद्ध आर्म्स एक्ट, अवैध वसूली, मारपीट, विस्फोटक अधिनियम चोरी सहित पूर्व से 7 अपराध पजीबद्ध है।