जबलपुर। रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं बेहतर रेल कनेक्टिविटी को ध्यान में रखते हुए गाड़ी संख्या 20162/20161 जबलपुर-पुणे-जबलपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस का खण्डवा रेलवे स्टेशन पर ठहराव प्रदान किया गया है। यह सुविधा 20 सितम्बर से अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी।
ठहराव का विवरण
- गाड़ी संख्या 20162 जबलपुर-पुणे साप्ताहिक एक्सप्रेस प्रत्येक रविवार को दिनांक 20 सितम्बर 2026 से खण्डवा स्टेशन पर 20:03 बजे आगमन एवं 20:05 बजे प्रस्थान करेगी।
- गाड़ी संख्या 20161 पुणे-जबलपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार को दिनांक 21 सितम्बर 2026 से खण्डवा स्टेशन पर 23:03 बजे आगमन एवं 23:05 बजे प्रस्थान करेगी।
यात्रियों को होगा ये लाभ
इस ठहराव से खण्डवा एवं आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को जबलपुर और पुणे के बीच सुविधाजनक रेल संपर्क उपलब्ध होगा। इससे यात्रियों को महाराष्ट्र एवं मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों के बीच आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी और बेहतर होगी।
