khabar abhi tak

17 फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर पुलिस ने घोषित किया ईनाम


जबलपुर।
वारदातों के बाद विभिन्न क्षेत्रों से फरार हुए आरोपियों की गिरफ्तारी या सूचना देने वाले लोगों के लिए पुलिस ने नकद ईनाम घोषित किया है। इन आरोपियों में से 7 आरोपी अज्ञात हैं।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तिलवारा में कूटरचित दस्तावेज तैयार ग्राम रामपुर नकटिया खसरा नम्बर 31 अनुसूचित जनजाति वर्ग के व्यक्तियों की भूमि का अंतरण कर धोखाधडी करने वाले अज्ञात 4 आरोपियोें पर प्रत्येक पर 5000-5000 रूपये, सिविल लाईन में रेल्वे स्टेशन प्लेटफार्म नम्बर 1 के बाहर चाकू मारकर प्राणघातक चोट पहंुचाने वाले अज्ञात 2 आरोपियों पर प्रत्येक पर 5000-5000 रूपये, सिविल लाईन के बर्न कम्पनी के पास गला घोटकर हत्या करने वाले अज्ञात आरोपी पर 5000 रूपये, तिलवारा में शांति देवी यादव निवासी राममंदिर के पास धनवंतरीनगर पर 4000 रूपये, गोहलपुर में करन ठाकुर निवासी शनि मंदिर के पास अधारताल, विक्की पटेल, संदीप उर्फ एडी चौधरी, हग्गू चौधरी, छोटू केवट, चंदन उर्फ पाटन विश्वकर्मा प्रत्येक पर 4000-4000 रूपये, सिविल लाईन में शेख शौराब अतहर गौहर पर 4000 रूपये, गोहलपुर में अनुराग बागोलिया पर 3000 रूपये, गोरखपुर में राज बेन पर 3000 रूपये, तिलवारा में सलमान पारधी पर 2000 रूपये का ईनाम रखा है।     

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak