इस संबंध में एसआई सीताराम बकोड़े ने बताया कि व्हीकल फैक्टरी से लगे उदय नगर क्षेत्र में आज अज्ञात तत्व ने नवजात के शव को झाडिय़ों के बीच कपड़े में लपेट कर फेंक दिया। आसपास से गुजर रहे लोगों ने कपड़े में लिपटे नवजात के शव को देखा तो व्हीकल फैक्ट्री के सुरक्षा कर्मियों को खबर दी। खबर मिलते ही सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे गए, इसके बाद पुलिस को खबर दी गई। नवजात के शव की जानकारी मिलने पर पुलिस भी आ गई, जिन्होने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों और समय का स्पष्ट पता चल सकेगा। वहीं पुलिस द्वारा आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। साथ ही स्थानीय अस्पतालों और प्रसूति केंद्रों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।
Tags
jabalpur