khabar abhi tak

जंगल में लकड़ी लेने गए ग्रामीण पर भालू ने किया हमला, साथियों के खदेडऩे पर भागा

 

दमोह। दमोह के बटियागढ़ की शहजादपुरा बीट में आज उस वक्त ग्रामीणों में चीख पुकार मच गई जब लकड़ी बीन रहे बिहारी आदिवासी पर अचानक भालू ने हमला कर दिया। भालू के चंगुल में फंसे बिहारी को देख ग्रामीणों ने पथराव करते हुए भालू को खदेड़ दिया। इसके बाद बिहारी को उपचार के लिए स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया, जहां पर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। 

बताया गया है कि नीमन तिराहा निवासी बिहारी पिता जमुना आदिवासी उम्र 50 वर्ष आज गांव के लोगों के साथ जंगल में लकड़ी बीनने के लिए गया था। बिहारी जब शहजादपुरा बीट में दूल्हा देव मंदिर के पीछे झझन कुंडा के पास से लकड़ी एकत्र कर रहा ािा, इस दौरान पीछे से घात लगाए भालू ने उन पर हमला कर दिया। भालू का हमला हो ही बिहारी ने शोर मचाया, जिसपर आसपास लकड़ी बीन रहे अन्य ग्रामीणजनों में चीख पुकार मच गई, वे मौके पर पहुंच गए और भालू पर पथराव कर दिया। जिससे भालू जंगल की ओर भाग निकला। घायल बिहारी को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बटियागढ़ ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल दमोह रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मौजूदगी में पंचनामा तैयार किया गया और आवश्यक कार्रवाई की गई। शहजादपुरा बीट गार्ड अभिलाषा उदेनिया ने अस्पताल पहुंचकर घायल बिहारी को तत्काल सहायता के रूप में 1000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak