जबलपुर. पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल में यात्रियों की सुरक्षा, अपराध नियंत्रण, छूटे हुए सामान की बरामदगी तथा जरूरतमंद बच्चों एवं यात्रियों की सहायता के लिए 01 से 09 अगस्त 2026 तक विभिन्न अभियानों के अंतर्गत त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की गई। जिसमें उसे बड़ी सफलता हासिल की है. जिसमें मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर रेल संपत्ति की चोरी के मामले पकड़े, वहीं आपरेशन अमानत के तहत यात्रियों के छूटे सामानों को उन्हें सही सलामत वापस दिलाया गया.
01 अगस्त, पिपरिया/नरसिंहपुर: बाल मजदूरी के लिए ले जाए जा रहे दो नाबालिग बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू कर बाल गृह, नरसिंहपुर को सुपुर्द किया गया।
01 अगस्त, जबलपुर: CIB द्वारा यात्री का मोबाइल चोरी करते हुए आदतन अपराधी को पकड़ा गया तथा चोरी का मोबाइल बरामद कर GRP कटनी को सौंपा गया।
01 अगस्त, जबलपुर: चोरी के तीन मोबाइल फोन, कुल मूल्य ₹62,000, बरामद कर आरोपी को GRP जबलपुर के सुपुर्द किया गया।
01 अगस्त, कटनी: सघन जांच के दौरान एक आरोपी को ₹43,999 मूल्य के iPhone 13 के साथ पकड़ा गया।
02 अगस्त, जबलपुर: यात्री का मोबाइल चोरी करने का प्रयास करते एक आरोपी को पकड़ा गया, एक अन्य कार्रवाई में तीन चोरी के मोबाइल, कुल मूल्य ₹52,000, बरामद किए गए।
03 अगस्त, कटनी: RPF एवं CIB की संयुक्त कार्रवाई में चोरी की नीयत से संदिग्ध चार व्यक्तियों को पकड़ा गया।
05 अगस्त, मैहर: CCTV निगरानी के आधार पर आरोपी को पकड़ा गया तथा ₹27,000 मूल्य का चोरी का मोबाइल बरामद किया गया।
06 अगस्त, जबलपुर: दो चोरी के मोबाइल फोन एवं ₹2,800 नकद, कुल मूल्य ₹52,800, बरामद कर आरोपी को GRP को सौंपा गया।
08 अगस्त, जबलपुर: यात्री का मोबाइल चोरी करने का प्रयास करते आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा गया।
ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते
01 अगस्त: दो नाबालिग बच्चों को रेस्क्यू कर बाल गृह, नरसिंहपुर को सुरक्षित सुपुर्द किया गया।
05 अगस्त, जबलपुर: एक लावारिस 14 वर्षीय बालक को सुरक्षित रेस्क्यू कर बाल कल्याण समिति के निर्देश पर शासकीय बाल गृह भेजा गया।
05 अगस्त, पिपरिया: ट्रेन से एक युवक एवं एक नाबालिग बालिका को सुरक्षित उतारकर संबंधित पुलिस को सुपुर्द किया गया।
09 अगस्त, जबलपुर: शिप्रा एक्सप्रेस से दो लावारिस नाबालिग बच्चों को सुरक्षित उतारकर आवश्यक सत्यापन एवं CWC की अनुमति के बाद परिजनों को सुपुर्द किया गया।
ऑपरेशन अमानत
05 अगस्त: ट्रेन से चोरी हुआ TTE का बैग ट्रैक पेट्रोलिंग के दौरान बरामद कर सुरक्षित रूप से संबंधित TTE को सौंपा गया।
08 अगस्त, नरसिंहपुर: अमरकंटक एक्सप्रेस में छूटा यात्री का हैंडबैग बरामद कर ₹5,380 नकद एवं अन्य सामान सहित सुरक्षित रूप से यात्री को सौंपा गया।
ऑपरेशन डिग्निटी
07 अगस्त, सतना: कामायनी एक्सप्रेस से एक महिला यात्री को सुरक्षित उतारकर पहचान एवं आवश्यक सत्यापन के बाद उसके परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया गया।
मिशन अमानत
08 अगस्त, जबलपुर: ट्रेन में छूटा हैंडबैग बरामद किया गया। बैग में लगभग ₹15,000 मूल्य का मोबाइल, चार्जर एवं दस्तावेज पाए गए। सत्यापन के बाद सामान को संबंधित व्यक्ति को सौंप दिया गया।
पश्चिम मध्य रेलवे यात्रियों की सुरक्षित, सुगम एवं सम्मानजनक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। RPF, CIB एवं संबंधित विभागों द्वारा ट्रेनों एवं रेलवे परिसरों में सतत निगरानी और जांच अभियान जारी हैं। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपने सामान एवं बच्चों की सुरक्षा के प्रति सजग रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा आपात स्थिति की तत्काल रेलवे सुरक्षा बल अथवा संबंधित रेलकर्मियों को सूचना दें।

