khabar abhi tak

जबलपुर से पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में निकाली गई तिरंगा यात्रा, मंत्री राकेश सिंह हुए शामिल, देश भक्ति के नारे लगाते हुए आदिशंकराचार्य चौक पहुंचे लोग

जबलपुर। पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज तिरंगा यात्रा निकाली गई। भगतसिंह चौक पर शहीद भगतसिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर निकली गई तिरंगा यात्रा आदिशंकराचार्य चौक पर समाप्त हुई। जिसमें लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह शामिल हुए। इस दौरान भाजपा के नेता से लेकर कार्यकर्ता व आमजन हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाते हुए आगे बढ़  रहे थे। 

                                      बताया गया है कि यात्रा भगत सिंह चौक से शुरू होकर गोरखपुर मार्केट होते हुए आदि शंकराचार्य चौक पर समाप्त हुई। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और वीर जवानों के बलिदान को नमन करने के लिए तिरंगा यात्राएं आयोजित की जा रही हैं। इस मौके पर मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भारतवासियों के मान, सम्मान, स्वाभिमान और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। यह देश के हर नागरिक को धर्म, भाषा और क्षेत्र की सीमाओं से ऊपर उठकर एक सूत्र में जोडऩे का काम करता है। उन्होंने बताया कि तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना है। इसके जरिए देश की रक्षा में प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों के प्रति सम्मान जताया जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश सरकार की ओर से राज्य की अस्मिता और विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों का भी उल्लेख किया।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak