khabar abhi tak

जबलपुर मंडल द्वारा माल डिब्बा अनुरक्षण एवं परीक्षण में नया कीर्तिमान स्थापित

जबलपुर. पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल अंतर्गत सतना बीसीएन डिपो ने माल डिब्बों के अनुरक्षण एवं परीक्षण कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए वित्तीय वर्ष 2026-27 में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां अर्जित की हैं। यह उपलब्धि प्रधान मुख्य यांत्रिक अभियंता (पीसीएमई), पश्चिम मध्य रेलवे एवं मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम), जबलपुर के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता (फ्रेट एवं ईएनएचएम) स्वप्निल पाटिल के नेतृत्व में प्राप्त हुई है।

सतना बीसीएन डिपो ने जुलाई 2026 में 289 वैगनों का रूटीन ओवरहॉल (आरओएच) आउटटर्न प्राप्त कर अब तक का सर्वोच्च रिकॉर्ड स्थापित किया है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक औसत आरओएच आउटटर्न 240 वैगन रहा है, जो पिछले वित्तीय वर्ष 2025-26 के 232 वैगनों की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि को दर्शाता है।

डिपो द्वारा जुलाई 2026 तक 830 मालगाडिय़ों (रैक्स) का यार्ड परीक्षण किया गया, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में 765 रैक्स का परीक्षण किया गया था। यह लगभग 8.5 प्रतिशत की वृद्धि है। वर्तमान वर्ष में प्रतिदिन औसतन 6.92 रैक्स का परीक्षण किया जा रहा है, जबकि पिछले वर्ष यह आंकड़ा 6.30 रैक्स प्रतिदिन था।

सतना आधारित सीसी रैक्स की संख्या बढ़कर 109 हो गई है, जिसमें 98 BCNHL, 10 BCFCM तथा 1 BLC रैक शामिल हैं। यह पिछले वर्ष के 84 रैक्स की तुलना में लगभग 30 प्रतिशत अधिक है। वहीं, विशेष प्रीमियम रैक्स के परीक्षण की संख्या 99 से बढ़कर 219 हो गई है, जो 121.21 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि को प्रदर्शित करती है।

इन उपलब्धियों के परिणामस्वरूप अनुरक्षित एवं परीक्षणित माल डिब्बों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित हुई है, जिससे माल लदान हेतु वैगनों की पर्याप्त एवं समयबद्ध आपूर्ति संभव हो सकी है। यह उपलब्धि जबलपुर मंडल की परिचालन दक्षता, विश्वसनीयता एवं माल परिवहन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak