khabar abhi tak

पुलिस को देखते ही बमबाज मोनू ने लगाई दौड़, घेराबंदी में पकड़ा गया शातिर बदमाश

 

जबलपुर। हनुमानताल क्षेत्र के फूटाताल मैदान में अपराधिक वारदात करने की नियत से खड़े शातिर बदमाश मोनू रजक को पुलिस ने बम के साथ पकड़ा है। पुलिस को देखते ही मोनू बम लेकर भाग निकला था, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा और बम बरामद किए है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है कि उक्त बम उसे कहां से मिले है, किसने दिए है। 

                                पुलिस के अनुसार प्रेम सागर चौकी क्षेत्र निवासी मोनू पिता राजेन्द्र रजक बम लेकर फू टालात मैदान पहुंचा। जहां पर वह अपराधिक वारदात करने के इरादे से घूम रहा था। इसबात की खबर मिलते ही पुलिस पहुंच गई।पुलिस को देखते ही मोनू धमकी देकर भाग निकला, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। मोनू की तलाशी लेने पर उसके पास से सुअरमार बम मिले। फूटाताल मैदान में मोनू रजक के पकड़े जाने की खबर से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। देखते ही देखते आसपास के लोग एकत्र हो। जिनका कहना था कि फूटाताल मैदान कहने के लिए तो खेलकूद के लिए है लेकिन यहां पर शाम होते ही अपराधिक प्रवृति के लोग डेरा जमा लेते है। पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध धारा 5 विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। मोनू को पकडऩे में एसआई योगेन्द्र सिंह, आरक्षक महेन्द्र पाल, आदिल रजा की सराहनीय भूमिका रही। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak