khabar abhi tak

एमपी में मुख्यमंत्री चिकित्सा बीमा योजना के आदेश का प्रदेश के 5 लाख कर्मचारी को बेसब्री से इंतजार

जबलपुर. राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव सोनी ने प्रदेश के समस्त कर्मचारियों को मुख्य मंत्री चिकित्सा बीमा योजना के आदेश जारी कर लाभ देने पर जोर दिया है। बताया है कि आज भी योजना लागू करने के आदेश जारी नहीं हो पाए है। आज प्रदेश के करीबन पांच लाख अधिकारी और कर्मचारी घोषणा के अनुसार आदेश जारी किए जाने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

गंभीर रूप से बीमार कर्मचारी और उनके परिवार के सदस्य बीमा कम्पनी की सहायता ना मिलने के कारण निजी अस्पताल में इलाज नहीं करा पा रहे हैं। आदेश जारी होने से लाखों कर्मचारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों को बीमा कम्पनी से निजी अस्पताल में इलाज की सुविधा प्राप्त होने लगेगी। 

कर्मचारी हितैषी नीति के अनेक आदेश जारी करने वाले प्रदेश शासन से मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जबलपुर जिला शाखा अध्यक्ष अटल उपाध्याय ने बताया है कि विगत माह भोपाल में रविन्द्र भवन में कर्मचारियों के कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री द्वारा योजना जल्द लागू करने की घोषणा की है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत श्रीवास्तव, प्रदेश महामंत्री जितेंद्र सिंह, प्रदेश प्रवक्ता अनिल भार्गव, अनिल एडविन, के वी मेवाड़, राजकुमार चंदेल,सुभाष शर्मा, विजय रैकवार ने भी मांग पत्र सौंपकर लाभ दिए जाने की मांग शासन से की है।

मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष अटल उपाध्याय, देवेंद्र पचौरी, आलोक अग्निहोत्री, अर्जुन सोमवंशी ,सुशील गुप्ता, राजाराम डेहरिया, श्रीमति संध्या पाठक, इन्द्रप्रताप यादव, रजनीश पांडेय, परसराम तिवारी, विनय नामदेव, सतीश उपाध्याय, अजय दुबे, प्रियांशु शुक्ला, एस पी बाथरे, बीरेंद्र चंदेल ने मुख्यमंत्री चिकित्सा बीमा योजना का देने का आदेश जारी करने की मांग की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak