बताया गया है कि अज्ञात महिला ने बच्ची को जन्म देने के बाद गोसलपुर के ग्राम रानीताल स्थित नहर के किनारे सूनसान स्थान पर कपड़े में लपेटकर छोड़ दिया। आज सुबह के वक्त जब ग्रामीण नहर के पास से गुजरे तो उन्होने बच्ची के रोने की आवाज सुनी, जिसपर वे पहुंच गए, देखा तो कपड़े में लिपटी नवजात रो रही है, उसके शरीर पर मक्खी लगी हुई है। उन्होने मक्खी हटाते हुए पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद नवजात को सिहोरा अस्पताल भेजा, जहां से उसे मेडिकल अस्पताल पहुंचा दिया गया। इस घटना को लेकर गांव में तरह तरह की चर्चाओं का माहौल बना रहा। वही पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति या महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। घटना की जानकारी बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) को भी दे दी गई है, ताकि बच्ची के संरक्षण और आगे की प्रक्रिया सुनिश्चित की जा सके। पुसि का कहना है कि आसपास सीसीटीवी कैमरे न होने के कारण दिक्कत हो रही है। पुलिस अब आसपास गांव के स्वास्थ्य केन्द्र व प्रसूति गृह से जानकारी जुटा रही है। साथ ही ग्रामीणों से पूछताछ कर संभावित सुराग तलाशे जा रहे हैं।
जबलपुर। जबलपुर के ग्राम रानीताल गोसलपुर नहर के किनारे आज सुबह नवजात बच्ची को लावारिस हालत में देख ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। जिनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने देखा कि बच्ची एक कपड़े में लिपटी हुई रो रही है। पुलिस का कहना है ऐसा प्रतीत होता है कि जन्म के बाद ही बच्ची को यहां पर लाकर छोड़ दिया गया है। पुलिस ने बच्ची को सिहोरा अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
Tags
jabalpur