जबलपुर। प्रदेश काले बादलों से घिर गया है। तेज बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि उत्तर बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र अब अच्छी तरह सक्रिय हो गया है।अगले 24 घंटे में उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ेगा। वहीं, मानसून की द्रोणिका भी बीकानेर, सतना और डाल्टनगंज से होकर गुजर रही है। इन दोनों प्रणालियों के असर से प्रदेश में बारिश का दौर आगे भी जारी रहने के आसार हैं।
वैज्ञानिकों के मुताबिक 13 अगस्त को जबलपुर, शिवपुरी और श्योपुरकलां में भारी बारिश, गरज.चमक, बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी है। इसी अवधि में भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर और पांढुर्णा में भी गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी है।
16 अगस्त को जबलपुर, छिंदवाड़ा और बालाघाट में अति भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, दमोह और छतरपुर में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों और नदी-नालों के आसपास जाने वालों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।
