khabar abhi tak

जबलपुर में आसमान छू रही महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने निकाली रैली, बारिश में भी बुलंद रहे कांग्रेसियों के हौसले

जबलपुर. आसमान छू रही महंगाई के खिलाफ मंगलवार को पूर्व विधायक विनय सक्सेना के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने मंगलवार 25 अगस्त को विशाल रैली निकाली और भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों सहित महंगाई का मुखर विरोध किया। 

छोटा फुहारा से प्रारम्भ हुई रैली में सैकड़ों की तादात में कांग्रेसियों सहित आम नागरिक भी शामिल हुए। बरसते पानी में भी पदयात्रा थमी नहीं बल्कि लोगों ने महंगाई को जनता पर सरकारी जुल्म करार देकर पुरजोर विरोध किया और रैली को समर्थन दिया। सुपरमार्केट पहुंचकर रैली का समापन हुआ जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं। 

विनय सक्सेना ने बताया कि कभी बहुत हुई महंगाई की मार का नारा देकर भाजपा ने जनता को गुमराह किया और सरकार में आते ही डीजल, पेट्रोल, शक्कर, प्याज, लहसुन, तेल जैसी आवश्यक वस्तुओं के दाम आसमान पर पहुंचा दिये हैं? जिससे आज हर घर, हर व्यक्ति परेशान है।सरकार द्वारा जनता पर जबरिया लादी गई इस असहनीय महंगाई ने जहां एक ओर हर घर के बजट बिगाड़ दिये हैं तो वहीं मध्यम और निचले स्तर के व्यापार और कारोबारियों का हाल भी बदहाल करके रख दिया है। जनहित में कांग्रेस इसका व्यापक विरोध और जनजागरण के प्रयास कर रही है। 

विनय सक्सेना के आव्हान पर निकाली गई इस रैली में कांग्रेस नेता आलोक मिश्रा, सतीश उपाध्याय,मधु चौधरी,राजेश सोनकर,राजेश तिवारी,सतीश तिवारी, गुड्डू चौबे, मदन लारिया, संजय उपाध्याय,कपिल श्रीवास्तव, अजय रावत, सिद्धांत जैन गोलू, मेवालाल पटेल,पार्षद अख्तर अंसारी, गुड्डू नबी, दिलीप साहू, रज्जू सराफ,सचिन रजक, साहिल यादव, अरुण पवार, महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष कमलेश यादव, रश्मि सिंह, वर्तमान अध्यक्ष प्रियंका सोनी, राखी सराफ, लवली यादव, मनीषा अवस्थी, रेखा जैन, कविता गुप्ता, खुर्शीदा अंसारी, संगीता मिश्रा सहित कांग्रेस नेता हरि तिवारी, मिंटू छिरौलिया, आयुष पहारिया, मनीष पाठक,आलोक गुप्ता, अलकेश गुप्ता, सुशीम धर, रिंकू शर्मा, बब्लू नामदेव, श्याम कोष्टा, विवेक भोसले, सुरेन्द्र तिवारी, केशव कोरी, आयुष अभिनव मिश्रा, जय ठाकुर, रंजीत ठाकुर, संजय सोनी,मजहर खान, लतीफ अंसारी ,लखन चौबे, नामी दीक्षित, पंकज पटेल, प्राणेश जैन, अमर धरमपुरिया, पंकज निगम, अवधेश गुप्ता, मो.अल्तमस खान, राहुल अग्रहरी, एजाज उस्मानी, नूर खान,यशु नीखरा, सनी जैन, अमित नामदेव, सौरभ नामदेव, सौरभ रैकवार, बब्लू यादव, नंदू सोनी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak