khabar abhi tak

आरएसी यात्रियों को अब ट्रेन में मिलेगी चादर-कंबल, तकिया


जबलपुर।
रेलवे बोर्ड ने आरएसी यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए सभी जोनल रेलवे को पूर्ण बेडरोल किट उपलब्ध कराने के निर्देश फिर से जारी किए हैं। मंगलवार को डायरेक्टर ईएनएचएम रेलवे बोर्ड लव शुक्ला ने जारी पत्र में कहा है कि (एसी श्रेणी एसी चेयरकार को छोड़कर) यात्रा करने वाले सभी आरएसी यात्री को पूर्ण बेडरोल किट दिया जाए। एसी श्रेणी में यात्रा करने वाले प्रत्येक आरएसी यात्री के लिए पूर्ण बेडरोल किट उपलब्ध कराने का प्रावधान है।

आरएसी यात्रियों को बेडरोल किट उपलब्ध न कराने या अपर्याप्त बेडरोल किट उपलब्ध कराने को लेकर काफी शिकायतें मिल रहीं हैं। ऐसे में रेलवे बोर्ड के निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाए।


श्री शुक्ला ने कहा कि एसी क्लास में यात्रा करने वाले प्रत्येक आरएसी यात्री को कोच में यात्रा करने वाले अन्य वास्तविक यात्रियों के समान एक पूर्ण बेडरोल किट उपलब्ध कराई जाए। यात्रा करने वाले प्रत्येक आरएसी यात्री को कोच में यात्रा करने वाले अन्य वास्तविक यात्रियों के समान एक पूर्ण बेडरोल किट उपलब्ध कराई जाए।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak