जबलपुर। गौरीघाट पवित्र क्षेत्र के एक घर में गेहूं की बोरियों के बीच अवैध शराब से भरी बोरियां रखी हुई थी। अवैध शराब बेचने का काम एक नाबालिग कर रहा था। सूचना मिलने पर बुधवार रात गोरखपुर सीएसपी टीम ने मौके पर छापा मारा और शराब से भरी बोरियां जब्त की। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि आखिर यह शराब कहांसे यहां पहुंची है।
सीएसपी एमडी नागोतिया ने बताया कि गौरीघाट में एक मकान सें अवैध रूप से शराब बेचे जाने की सूचना मिली थी। पुलिस ने इसकी तस्दीक की और सूचना सही होने पर मकान की घेराबंदी की थी और पुलिस दल ने छापा मारा। छापे के दौरान पुलिस ने एक नाबालिग को पकड़ा। नाबालिक के कब्जे से देशी शराब से भरी दो बोरियां जब्त की। पुलिस ने इस मामले में सिब्बू गोस्वामी नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से करीब 3 सौ देशी शराब के पाव बरामद किए हैं।
