पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राजेन्द्र कुमार खरे उम्र 71 वर्ष निवासी वाटिका ड्यूपलेक्स नम्बर 01 भंवरताल गार्डन चर्च के बाजू से नेपियर टाउन 25 जुलाई को रात दस बजे खाना खाकर टहलने के लिए निकले। जब वे होली ट्रीनिटी चर्च के सामने से गुजर रहे थे। इस दौरान मोटर साइकल से आए तीन बदमाशों ने उनके हाथ से एप्पल कंपनी का आईफोन को झपटा मारते हुए छीना और भाग निकले। पुलिस मामले में आरोपियों की तलाश में जुटी रही, इस दौरान पुलिस ने रेल्वे पुल नम्बर 03 के पास राज पिता स्वर्गीय राजेश रजक उम्र 25 वर्ष निवासी आईटीआई राजीव गांधी नगर काली मंदिर गली माढोताल, शिवा पिता गणेश रजक उम्र 18 वर्ष निवासी गोहलपुर बस्ती नं 01 सोनू स्वीट्स के सामने वाली गली गोहलपुर व मानस बर्मन उर्फ बिट्टू पिता निजाम बर्मन उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम रैगवां कचनारी माढोताल को देर रात पकड़ कर घूमने का कारण पूछा, लेकिन वे कोई जबाव नहीं दे पाए। थाना लाकर सख्ती से पूछताछ करने पर लूट की वारदातें करना स्वीकार किया। पुलिस को पूछताछ में यह पता चला कि मानस बर्मन ने शिवा से उक्त मोबाइल फोन खरीदा था। पुलिस ने मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकल जब्त कर लिया है।
