जबलपुर। लार्डगंज थानान्तर्गत मछरहाई क्षेत्र में रहने वाली वृद्धा अंगूरीबाई जैन के गले से सोने की चैन छीनकर नकाबपोश बदमाश उस वक्त भाग निकले जब वह टहलते हुए कछियाना से गोलबाजार की ओर बढ़ रही थी। वृद्धा के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंच गए, जिन्होने सुना तो लुटेरों का पीछा किया लेकिन वे भागने में सफल रही।
पुलिस के अनुसार अंगूरी बाई जैन उम्र 74 वर्ष निवासी मछरहाई आज सुबह लगभग 7-30 बजे अपने घर से गोलबजार घूमने निकली, जब वे कछियाना मोड़ से गोलबाजार की ओर बढ़ रही थी। इस दौरान पीछे से आए बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने गले से दो तोला वजनी सोने की चैन छीनी और भाग निकले। गले से सोने की चैन छिनते ही वे लडख़ड़ाकर गिर गई, उन्होने शोर मचाया तो राह चलते लोगों सहित आसपास के लोग पहुंच गए, जिन्होने पूछताछ के बाद लुटेरों का पीछा किया लेकिन वे भागने में सफल रहे। घबराई हुई वृद्धा अंगूरीबाई जैन को घर पहुंचाया गया। इसके बाद देर शाम वृद्धा ने परिजनों के साथ थाना पहुंचकर पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।
Tags
jabalpur