पुलिस के अनुसार चड्डा फैक्टरी चैनपुरिया रामपुर यूपी निवासी प्रतापसिंह उम्र 21 वर्ष धान का रोपा लगाने के लिए करीब 13 दिन पहले सतना आया। यहां पर प्रताप किराए का कमरा लेकर निवास करने लगा। बीती सुबह पांच बजे के लगभग किशोरी अपनी मां के साथ शौच के लिए खेत की मेढ़ पर गई। दोनों को निकलते देख प्रतापसिंह भी पीछा करते हुए पहुंच गया। मां पहले चली गई, इसके बाद जब नाबालिगा घर जाने निकली तो प्रताप ने पकड़ लिया और घसीटते हुए सूनसान जगह पर ले गया, जहां पर उसके साथ रेप किया। इस दौरान बच्ची ने शोर मचाया तो सलवार से गला घोंटकर हत्या कर दी। इधर बेटी के घर न लौटने से परिजन तलाश करते हुए खेत पहुंचे तो देखा कि नाबालिगा अर्धनग्र हालत में मृत पड़ी है। घटना की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी पहुंच गए, जिन्होने शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर जांच शुरु कर दी। देर रात पुलिस को खबर मिली कि आरोपी को खेत के पास देखा गया है। इसके बाद आरोपी प्रताप सिंह को सरगर्मी से तलाश करते हुए बंदी बना लिया।