khabar abhi tak

प्रयागराज-एलटीटी-प्रयागराज वीकली ट्रेन अब नियमित अमृत भारत एक्सप्रेस से चलेगी, सतना, जबलपुर में ठहराव

जबलपुर। यात्रियों की सुविधा एवं बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा पूर्व में स्पेशल ट्रेन के रूप में संचालित गाड़ी संख्या 04151/04152 प्रयागराज-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-प्रयागराज साप्ताहिक एक्सप्रेस को नियमित करते हुए रेगुलर नम्बर से संचालित करने का निर्णय लिया गया है। अब यह ट्रेन नियमित नम्बर 20436/20435 प्रयागराज-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-प्रयागराज साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन के रूप में संचालित होगी। यह ट्रेन पश्चिम मध्य रेल के सतना, जबलपुर एवं इटारसी स्टेशनों से होकर गुजरेगी।

अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की नियमित नम्बर के साथ समय सारिणी

गाड़ी संख्या 20436 प्रयागराज-एलटीटी साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन दिनाँक 21 अगस्त 2026 से प्रत्येक शुक्रवार को प्रयागराज से सायं 18:10 बजे प्रस्थान कर, सतना 20:55 बजे, जबलपुर 23:40 बजे, पहुँचकर अगले दिन इटारसी मध्यरात्रि 03:35 बजे पहुँचकर निर्धारित मध्यवर्ती स्टेशनों से होते हुए शनिवार को दोपहर 15:45 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुँचेगी। 

गाड़ी संख्या 20435 एलटीटी-प्रयागराज साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन दिनाँक 22 अगस्त 2026 से प्रत्येक शनिवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से शाम 17:20 बजे प्रस्थान कर, निर्धारित मध्यवर्ती स्टेशनों से होते हुए दूसरे दिन इटारसी मध्यरात्रि 0250 बजे, जबलपुर 0600 बजे, सतना 0825 बजे पहुँचकर रविवार को दोपहर 12:40 बजे प्रयागराज पहुँचेगी। 

ठहराव स्टेशन:- यह अमृत भारत ट्रेन दोनों दिशाओं में सतना, जबलपुर, इटारसी, भुसावल एवं कल्याण स्टेशनों पर रुकेगी।

कोच संरचना- इस ट्रेन में 08 शयनयान श्रेणी, 11 सामान्य श्रेणी एवं 02 एलएलआरडी, 01 पेन्ट्रीकार सहित कुल 22 अमृत भारत कोच रहेंगे।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak