khabar abhi tak

जबलपुर-निजामुद्दीन-जबलपुर के मध्य एक्सप्रेस रक्षाबंधन स्पेशल ट्रेन चलेगी

जबलपुर। रेल प्रशासन द्वारा रक्षाबंधन के अवसर पर यात्रियों की सुविधा हेतु अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लीयर करने के उद्देश्य से गाड़ी संख्या 01701/01702 जबलपुर–हजऱत निजामुद्दीन–जबलपुर एक्सप्रेस रक्षाबंधन स्पेशल ट्रेन एक-एक ट्रिप चलाने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन वातानुकूलित, शयनयान एवं सामान्य श्रेणी के कोचों के साथ संचालित होगी।

जबलपुर–निजामुद्दीन–जबलपुर एक्सप्रेस स्पेशल (2 सेवाएं)

गाड़ी संख्या 01701 जबलपुर–हजऱत निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन शनिवार 29 अगस्त 2026 दिन को अपने प्रारंभिक स्टेशन जबलपुर से रात 20:20 बजे प्रस्थान कर कटनी मुड़वारा 21:35 बजे, दमोह 22:55 बजे, अगले दिन सागर 00:15 बजे,  वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी 05:50 बजे, ग्वालियर 07:30 बजे, धौलपुर 08:50 बजे, आगरा कैंट 09:30 बजे, मथुरा जं. 11:10 बजे, कोसी कला 11:43 बजे तथा रविवार को हजऱत निजामुद्दीन दोपहर 14:25 बजे पहुंचेगी। 

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01702 हजऱत निजामुद्दीन–जबलपुर स्पेशल ट्रेन रविवार 30 अगस्त 2026 को अपने प्रारंभिक स्टेशन हजऱत निजामुद्दीन से दोपहर 15:45 बजे प्रस्थान कर कोसी कला 17:50 बजे, मथुरा जं. 19:35 बजे, आगरा कैंट 20:30 बजे, धौलपुर 21:18 बजे, ग्वालियर 22:25 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी मध्यरात्रि 00:05 बजे, सागर 03:30 बजे, दमोह 04:40 बजे, कटनी मुड़वारा 06:10 बजे तथा सोमवार को जबलपुर सुबह 09:30 बजे पहुंचेगी। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak