जबलपुर. शासकीय रेल पुलिस (जीआरपी) की सतर्कता व तत्परता से से ट्रेन में छूटे यात्री के एप्पल आईफोन-17 प्रो मैक्स को खोजकर सुरक्षित उसके मालिक को वापस किया गया। अपना फोन पाकर यात्री काफी खुश नजर आये व रेल पुलिस की तत्परता से प्रभावित दिखे.
जीआरपी के मुताबिक यात्री अंसारी गुलाम का करीब 1,80,000 रुपये कीमत का मोबाइल ट्रेन शक्तिपुंज एक्सप्रेस में छूट गया था। जीआरपी स्टाफ द्वारा तकनीकी जानकारी एवं ट्रेन की सीट/कोच की जांच कर मोबाइल बरामद किया गया। आवश्यक तस्दीक के बाद मोबाइल यात्री को सुपुर्द कर दिया गया।
इसी प्रकार करीब 20,000 कीमत के वीवो मोबाइल के वास्तविक मालिक की तलाश कर सुनील बामने को मोबाइल सुपुर्द किया गया। जीआरपी जबलपुर की तत्परता से यात्रियों की खोई हुई संपत्ति सुरक्षित वापस मिल रही है
