जबलपुर। मेडिकल कॉलेज के पीछे बड्डा दादा मैदान में शुक्रवार को मादक पदार्थ गांजे की बड़ी खेप पकड़ी गई है। गांजा सप्लाई करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 9 लाख रूपयों से अधिक कीमत का गांजा बरामद कर लिया है।
गढा थाना प्रभारी प्रसन्न कुमार शर्मा ने बताया कि आज शुक्रवार को क्राईम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बड्डा दादा मैदान मे 1 महिला एवं 2 युवक अटैची तथा बैग लिये हुये खडे है, जो बैग व अटैची में अधिक मात्रा मे गांजा रखे हुये हैं। सूचना पर दबिश दी गयी। मौके पर पुलिस को आता देखकर आरोपी भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकडा। पूछताछ पर तीने अपने नाम अनिकेत श्रीपाल निवासी गांधी चौक रांझी, दीपू उर्फ देव रजक निवासी चिकनी कुआ गढा तथा कमला बाई अहिरवार निवासी बढैया खेडा थाना ठेमी, नरसिंहपुर वर्तमान पता पुरवा झण्डा चौक गढा बताया। तलाशी लेने पर अनिकेट द्वारा ली गयी ट्राली अटैची मे 4, दीपू उर्फ देवरजक के बैग मे 4 तथा कमला के बैग में 2 पैकेट रखे मिले। तौल करने पर कुल 18 किलो 682 ग्राम गांजा कीमती लगभग 9 लाख 34 हजार रूपये का जप्त किए।
