khabar abhi tak

फालोअप : नर्मदा दर्शन करने निकली महिला से रेप, लूट, मारपीट करने वाला आटो चालक गिरफ्तार, सीसीटीवी से मिले सुराग से पकड़ाया

जबलपुर. एमपी के जबलपुर के पनागर से गौरीघाट नर्मदा दर्शन के लिए निकली 30 वर्षीय महिला से ऑटो चालक ने दुष्कर्म, मारपीट और लूट की घटना के आरोपी को पुलिस ने देर रात हनुमानताल थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है.

बताया जाता है कि आटो चालक द्वारा नर्मदा दर्शन के लिे बैठाया था और रास्ते में सुनसान जगह पर दुष्कर्म किया विरोध करने पर मारपीट भी की थी। आरोपी महिला का मोबाइल लेकर उसे रास्ते में छोड़कर फरार हो गया। महिला को सड़क किनारे रोते देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। एसपी संपत उपाध्याय मौके पर पहुंचे और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस ने देर मंगलवार रात हनुमानताल निवासी आजाद को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल ऑटो जब्त कर लिया।

महिला को अकेला देखकर ऑटो में बैठाया

पुलिस के मुताबिक महिला पनागर क्षेत्र के एक गांव में रहती है। 24 अगस्त की सुबह वह गौरीघाट जाने के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान आरोपी आजाद सवारी छोड़कर पनागर रेलवे स्टेशन से लौट रहा था। उसने महिला को अकेला देखा और शहर जाने की बात कहकर ऑटो में बैठा लिया। कुछ दूर जाने के बाद आरोपी ने ऑटो सुनसान रास्ते की ओर मोड़ दिया। महिला ने विरोध किया तो उसने मारपीट की और दुष्कर्म किया।

सीसीटीवी से मिला सुराग

महिला आरोपी को नहीं जानती थी। उसे ऑटो का नंबर भी याद नहीं था। आरोपी तक पहुंचने के लिए पुलिस ने पनागर और हाईवे क्षेत्र के 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले। फुटेज में नीले रंग के ऑटो में लाल साड़ी पहने महिला दिखाई दी। सीएसपी राजेश्वरी कौरव ने बताया कि पुलिस ने ऑटो का नंबर ट्रेस कर उसके मालिक और ड्राइवर की जानकारी जुटाई। इसके बाद टीम ने हनुमानताल पहुंचकर आरोपी आजाद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने ऑटो भी जब्त कर लिया है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak