जबलपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जबलपुर रेल मंडल द्वारा रेलवे ग्राउंड पर फुटबॉल मैच का आयोजन मंडल रेल प्रबंधक कमल कुमार तलरेजा के निर्देशन पर किया गया। इस अवसर पर महान हॉकी खिलाड़ी ध्यानचंद के याद करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। खेल दिवस के अवसर पर रेलवे के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा एलाइड क्लब के खिलाडिय़ों के बीच एक फ्रेंडली मैच भी खेला गया। इस मैच में अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री दिनेश कुमार कलामे, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शशांक गुप्ता सहित रेलवे के अधिकारी स्वप्निल पाटिल, आलोक तिवारी, पीके गुप्ता, गुन्नार सिंह द्वारा फुटबॉल की शानदार प्रस्तुति की गई, जिसका दर्शकों ने ताली बजाकर स्वागत किया। मैच के उपरांत विजेता तथा उपविजेता खिलाडिय़ों को कप प्रदान किए गए।
रेलवे ग्राउंड पर खेल दिवस पर अधिकारियों-कर्मचारियों के बीच फुटबॉल मैच का आयोजन
byKhabarAbhiTak
-
0
