
फाइल फोटो
जबलपुर। रानी अवंति बाई लोधी सागर परियोजना बरगी बांध में पानी की आवक कम होने से आज शनिवार की शाम 4.30 बजे इसके सभी गेट बंद कर दिये गये हैं. बरगी बांध का जलस्तर शनिवार की शाम 4 बजे 421.15 मीटर दर्ज किया गया था. उस समय बांध में 582 क्यूमेक वर्षा जल प्रवेश कर रहा था. बरगी बांध का पूर्ण जल भराव स्तर 422.76 मीटर है. बांध के ऑपरेशनल मेंन्युल के मुताबिक 31अगस्त तक इसका जल स्तर 422.50 मीटर तक रखा जा सकता है.