पुलिस अधिकारियों के अनुसार माननीय जिला न्यायालय गेट नम्बर 3 में तैनात सुरक्षा पुलिस कर्मियों द्वारा हर आने व जाने व्यक्ति पर नजर रखी जा रही थी। इस दौरान अनमोल पिता जालीम सिंह बेन उम्र 26 वर्ष निवासी ईसाई मोहल्ला गोरखपुर गेट नम्बर तीन से परिसर में प्रविष्ठ हुआ। पुलिस को अनमोल की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत हुई, जिसपर पुलिस ने कर्मियों ने रोका तो वह भाग निकला। पुलिस ने पीछा करते हुए अनमोल को पकड़ लिया। अनमोल की तलाशी लेने पर उसके पास से एक मछलीनुमा धारदार चाकू मिला। अनमोल बेन के पकड़े जाने से न्यायालय परिसर में हड़कम्प मच गया। आरोपी अनमोल को सुरक्षा कर्मियों ने पकडऩे के बाद ओमती थाना पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अनमोल को गिरफ्तार कर चाकू बरामद कर लिया।
अपराधिक प्रवृति का है आरोपी अनमोल बेन-
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पकड़ा गया आरोपी अनमोल बेन आपराधिक प्रवृति का है जिसके विरूद्ध, अवैध वसूली, विस्फोटक पदार्थ, हत्या का प्रयास, आम्र्स एक्ट, मारपीट सहित पूर्व से 10 अपराध पंजीबद्ध हैं। आरोपी को चाकू रखे रंगेहाथ पकडऩे में प्रधान आरक्षक दिवाकर तिवारी, आरक्षक ओम उपाध्याय की सराहनीय भूमिका रही।