khabar abhi tak

जबलपुर में स्कूली छात्रों पर धारदार हथियार से प्राणघातक हमला, रांझी क्षेत्र में घटना से सनसनी

 

जबलपुर। रांझी थानान्तर्गत पनेहरा पेट्रोल पम्प के पास चाय की दुकान पर खड़े दो स्कूली छात्रों पर दो बदमाशों ने गाली गलौज करते हुए धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों छात्रों के शरीर पर गंभीर चोटें आई। हमला होते देख आसपास के लोग एकत्र हो गए, जिन्हे देख हमलावर भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर हमलावरों की तलाश शुरु कर दी है। 

                                       पुलिस के अनुसार हिमांशु कुचबंधिया उम्र 17 वर्ष निवासी कुचबंधिया  मोहल्ला तेल मिल घमापुर मॉडल हाई स्कूल में कक्षा 12 वीं में पढ़ाई करता है। बीती रात 11 बजे के लगभग हिमांशु अपने दोस्त सौर्यजीत कुचबंधिया के साथ चाय पीने के लिये व्हीकल मोड़ पनेहरा पेट्रोल पम्प के सामने पहुंचा। इस दौरान बाइक से दो युवक आए और गाली गलौज करते हुए शराब पीने एक हजार रुपए मांगे। हिमांशु ने रुपये देने से मना किया तो दोनों गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरु कर दी। विरोध करने पर दोनों बदमाशों ने धारदार हथियार से हिमांशु पर हमला कर दिया। जिससे हिमांशु के सिर पर चोट आई और वह गिर गया, हिमांशु पर हमला होते देख सौर्यजीत ने बीच बचाव किया तो उसपर पत्थर से हमला कर दिया। स्कूली छात्रों पर हमला होते देख आसपास के लोग एकत्र हो गए, जिसपर दोनों हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर हमलावरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को पकडऩे के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak