khabar abhi tak

' डिजनी होटल ' में जुआ रेड, संचालक भागा, देखें वीडियो



जबलपुर।
मदनमहल के डिजनी होटल में रविवार रात डिजनी होटल में पुलिस ने जुआ रेड की। पुलिस को देखकर जुआरियों ने भागने की कोशिश की लेकिन वे पुलिस की घेराबंदी नहीं तोड़ सके। पुलिस ने मौके पर 12 जुआरी और जुएं की राशि जब्त की। 

मदनमहल थानाा प्रभारी धीरज राज ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर डिजनी होटल के पोर्च में हारजीत का दांव लगाकर  जुआ खेल रहे गोपाल रैकवार हनुमानताल, दीपक रैकवार हनुमानताल, अमित वर्मा उर्फ ताउ खाई मोहल्ला, प्रियांशु कश्यप बेलबाग, मुक्कू उर्फ मुकेश साहू गोहलपुर, प्रियांक उर्फ भोला श्रीवास्तव फूटाताल, कादर अहमद अंसारी गोहलपुर, सुमित सोनकर हनुमानताल, मोसही खान घमापुर, मोहम्मद शहनवाज शेख केंट, आशीष उर्फ बंटी पासी घमापुर, हसन जहांगीर उर्फ कालू हनुमानताल को पकड़ा। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने होटल संचालक शिवम द्वारा नाल की राशि लेकर जुआ खिलाना बताया। पुलिस ने मौके पर 22 हजार 500 रूपये जब्त किए। पुलिस जुआ की नाल काटने वाले आरोपी होटल संचालक शिवम की तलाश की जा रही है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak