जबलपुर। बरेला-मंडला के बीच रविवार-सोमवार की दम्यानी रात अतुलित फिलिंग स्टेशन में लग्जरी कार में सवार होकर आए नकाबपोशों ने डकैती डाली। कार में भरे हथियार बंद बदमाशों ने तमन्चे की नोक पर कर्मचारी से पैसे छुड़ाए और ऑफिस में रखे पैसे धमकाते हुए छीनकर भाग गए। मौके पर कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई।
यह वारदात रात करीब ढाई बजे की है, जब एक बिना नंबर की गहरे नीले रंग की स्कॉर्पियों कार आकर रूकी। मौके पर कर्मचारी लखन सोयाम और अभिषेक पटेल पेट्रोल डालने के लिए वाहन के पास पहुंचे थे। तभी कार से छह-सात नकाबपोश बदमाश हाथ में रिवाल्वर लेकर उतरे। जब तक कर्मचारी कुछ समझ पाते तब तक बदमाशों ने लखन को पकड़ लिया और उसकी जेब में रखे करीब दस हजार रूपए निकाल लिए। इसे देखते हुए मौके पर अभिषेक दीवार फांदकर भाग गया। बदमाशों ने मौके पर लखन को धमकाते हुए ऑफिस ले गए। कांच के दरवाजे का लॉक तोड़कर केश बॉक्स में रखे करीब 85 हजार रूपए लूट लिए और कार में बैठकर आरोपी भाग गए।
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
पेट्रोल पम्प पर लगे सीसीटीवी कैमरों में यह वारदात कैद हो गई। सूचना मिलते बीजाडांडी पुूलिस और मनेरी पुलिस चोकी का दल मौके पर पहुंचा और सीसीटीवी फुटेज देखते ही सभी थानों को सूचना दी और आरोपियों के संभावित ठिकानों पर छानबीन शुरू कर दी है।