जबलपुर। बिलहरी में रहने वाली एक महिला के पति ने अपनी पत्नी पर प्रताड़ना देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। पहले तो मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। जब बात नहीं बनी तो रक्षाबंधन के तड़के पत्नी का गला दबाकर उसके जेवर उतार लिए और भाग गया। महिला के गले में खरौंच आई। महिला ने इस मामले की शिकायत थाने में की।
बरेला पुलिस ने बताया कि बिलहरी निवासी मोनिका धनगर ने शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी शादी वर्ष 2020 को ग्राम पौडा जिला दमोह निवासी सरमन धनगर के साथ रीति रिवाज से हुयी थी। उसके पिताजी का स्वर्गवास हो जाने से पति सरमन धनगर अपनी ससुराल ग्राम बिलहरी आकर शादी के 15-20 दिन बाद में रहने लगा। वह टाईल्स मारबल का काम करता है। उसकी मां यशोदा बाई के नाम से ग्राम बिलहरी में मकान है। जिसमें हम चारों बहने बेचने के लिये 19 लाख रूपये में बरेला के आदमी के साथ एग्रीमेंट किये थे। उसका पति सरमन समझा कि ग्राम पौड़ा की ससुर की जमीन बेच रहे हैं। इसी बात को लेकर एक माह पूर्व से पति सरमन धनगर उसके मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। रक्षाबंधन की सुबह 3-4 बजे वह सो रही थी। तभी पति उठा और बोला कि तुम मेरी जमीन बेच रही हो। उसने कहा कि तुम्हारी जमीन नहीं बेच रही है। इसी बात को लेकर पति उसका गला दबाया उसने चिल्लायी तो उसका बच्चा उठ गया एवं रोने लगा। पति सरमन धनगर उसके स्त्रीधन (जेवर) सोने की झुमकी, मंगलसूत्र, पेंडल, चांदी की पायल निकाल ली। पति द्वारा गला दबाने से गले में खरोंच आयी।