khabar abhi tak

घर के बाहर बैठी वृद्धा पर आवारा कुत्ते ने किया हमला, पकड़कर घसीट डाला, पड़ोसियों ने लाठियों से खदेड़ा, हालत गंभीर, जबलपुर रेफर

जबलपुर। पाटन थानान्तर्गत ग्राम मढ़ पिपरिया गांव में आज उस वक्त लोगों में चीख पुकार मच गई, जब घर के बाहर बैठी वृद्धा रामवतीबाई पर आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया। हमले के बाद कुत्ता मुंह से पैर दबाकर घसीटने लगा। आसपास के लोगों ने देखा तो लाठी व डंडे से कुत्ते को खदेड़ दिया। कुत्ते के काटने से वृद्धा के हाथ व पैर में 20 से जयादा घाव हुए है। जिन्हे तत्काल पाटन अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर हालत को देखते हुए प्राथ्मिक उपचार के बाद जबलपुर के मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। 

                            पुलिस के अनुसार ग्राम मढ़ पिपरिया में आज सुबह दस बजे के लगभग वृद्धा रामवती बाई उम्र 78 वर्ष अपने घर के बाहर बैठी रही। इस दौरान आवारा कुत्ता आया और वृद्धा पर हमला कर दिया। हमला होते वृद्धा ने शोर मचाना शुरु किया, जिसपर परिजनों सहित आसपास के लोग घरों से बाहर आ गए, जिन्होने देखा कि कुत्ता, वृद्धा के पैर को पकड़कर घसीट रहा है। लोगों ने लाठी व डंडे से कुत्ते को खदेड़ दिया। इस बीच कुत्ते ने वृद्धा के शरीर पर 20 से ज्यादा घाव कर दिए थे। ग्रामीणों ने रामवती को पाटन स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां पर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रेफर किया। घटना को लेकर आज सुबह से दहशत का माहौल रहा। यहां तक के लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे थे। 

बच्चे पर भी दो दिन पहले किया है हमला-

रामवती की बहू यशोदा बाई का कहना था कि दो दिन पहले 10 वर्षीय बच्चा घर के बाहर खेल रहा था, तब कुत्तों ने उस पर भी हमला किया था। ग्रामीणों ने समय रहते कुत्तों को भगा दिया, जिससे बच्चा बच गया। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak