khabar abhi tak

गिरोह बनाकर बदमाश करते थे अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त, देखें वीडियो



जबलपुर।
जीरो डिग्री में हत्या के प्रयास करने वाला एक शातिर बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गया, जिसकी निशान देही पर अन्य बदमाश तक पुलिस की टीम पहुंच गई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से  पिस्टल,  2 कट्टा, 3 कारतूस जब्त किए।

लार्डगंज पुलिस ने बताया कि बुधवार को मुखबिर की सूचना पर ग्वारीघाट के हत्या के प्रयास के प्रकरण में फरार आरोपी दीपक जाटव को पिस्टल सहित पकड़ा। पुलिस को पिस्टलचैक करने पर मैग्जीन मे 1 कारतूस लोड मिला। पूछताछ करने पर बताया कि वह अपने साथी आकाश पटेल एवं आनंद चौधरी के साथ मिलकर संगठित रूप से अवैध हथियारों के खरीद-फरोख्त करता है। छोटू चौबे से दो माह पूर्व 2 पिस्टल एवं 4 कट्टे तथा सभी के 5.5 कारतूस  खरीदा था। 1 पिस्टल, 1 कारतूस स्वयं के पास होना तथा 1-1 कट्टा एवं कारतूस दोनों साथियों के पास होना बताते हुये शेष 1 पिस्टल एवं 2 कट्टे अज्ञात व्यक्तियों को बेचना बताया। उसके एवं दोनों साथियों पास के हथियारो को बेचने का सौदा करने की बात हेतु उसके साथी आकाश पटेल एवं आनंद चौधरी हथियार सहित आने वाले है। कुछ देर मे  2 लोग पैदल आते दिखे, जिन्हें घेराबंदी कर पकडा। दोनों ने पूछताछ पर अपने नाम आकाश पटेल एवं आंनद चौधरी बताया। तलाशी लेने पर आनंद चौधरी 1 कट्टा खोंसे तथा जेब मे 1 कारतूस एवं नगद 600 रूपये रखे मिला। इसी प्रकार आकाश 1 कट्टा खोंसे तथा जेब मे 1 कारतूस एवं नगद 900 रूपये रखे मिला। पुलिस का कहना है कि पकडे गये तीनों आरोपी अपराधी प्रवृत्ति के है। आरोपी दीपक जाटव जो भोपाल मे पंजीबद्ध हत्या के प्रकरण मे जमानत पर है। ग्वारीघाट के हत्या के प्रयास के प्रकरण मे फरार था। आकाश पटेल के विरूद्ध 9 अपराध  पंजीबद्ध है। आनंद चौधरी के विरूद्ध आबकारी एक्ट के 5 अपराध पजीबद्ध है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak