khabar abhi tak

महिलाओं-युवाओं को उद्यम के अनेक अवसर : कैट


जबलपुर।
भारतीय अर्थव्यवस्था जिस तेजी से आगे बढ़ रही है आने वाला समय युवाओं और महिलाओं के लिये उद्यम के नये-नये अवसर पैदा कर रहा है। ईजी ऑफ डूईंग बिजनेस के क्षेत्र में कैट लगातार तकीनीकी का प्रयोग करते हुये यह प्रयास कर रहा है कि युवा और महिला अर्थव्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी बनें। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कैट मध्यप्रदेश के पदाधिकारियों के पदभार ग्रहण समारोह में की। उन्होंने कहा कि मोदी और मोहन यादव के नेतृत्व में हम व्यापार को आगे बढ़ायेंगे 2014 के बाद ईजी ऑफ डूईंग बिजनेस शब्द लांच हुआ और उसी के अनुसार दिनों-दिन व्यापार में प्रगति हो रही है। कैट मध्यप्रदेश के अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन ने 12 अगस्त से 15 अगस्त तक नई दिल्ली, भारत मंडपम में आयोजित भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 के संबंध में कहा कि यह अर्थव्यवस्था की मजबूत कड़ी होगा एवं भारतीय उत्पादों को महत्व मिलेगा। इससे छोटे और लघु व्यापारी लाभान्वित होंगे।

मध्यप्रदेश कैट की कार्यकारिणी में सुनील अग्रवाल चेयरमेन, भूपेन्द्र जैन अध्यक्ष, गोविंद असाटी संयुक्त अध्यक्ष, राज कुमार गुप्ता प्रिंस प्रदेश संगठन महामंत्री, धर्मेन्द्र शर्मा प्रदेश मीडिया प्रभारी, योगी खंडेलवाल, उमेश तिवारी प्रदेश महामंत्री, पवन जैन, राजेश अग्रवाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, भारत भूषण अग्रवाल प्रदेश कार्यालय प्रभारी, चन्द्र प्रकाश शिवहरे, संदीप गोदा, रवि तलरीेजा प्रदेश उपाध्यक्ष ने पदभार ग्रहण किया। 

      इस अवसर पर तेजपालकुल सिंह पाली, मुरली हरवानी, नवनीत गोयल, मनीष अग्रवाल, संदीप गोदा, रामबाबू शर्मा, कमल पंजवानी, ओ.पी. बंसल, राकेश जैन अनुपम, मोहन शर्मा, पियांशु नागर, प्रमोद पाठक, राजेन्द्र सिंह ठाकुर, मनीष होतवानी, रैना मिश्रा, मंजरी श्रीवास्तव, अर्चना श्रीवास्तव, डॉ. नेहा श्रीवास्तव, रवि तलरेजा, मनीष, राजेश खंडेलवाल, संजीव श्रीवास्तव, रौनक जैन, अविचल जैन, आत्माराम सोनी, धीरेन्द्र सोनी, विष्णु डोवले, मोहित ठाकुर, रमाकांत तिवारी, राहुल जेठवानी, रोहित जैन, डॉ. पंकज अटल, राजेश माहेश्वरी, पारस जैन, अवतन्स मोदी, राजेश अग्रवाल, प्रगति मंगल, रूचिका सचदेवा, श्रुति श्रीवास्तव, सुग्रीव साहू उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak