khabar abhi tak

एमपी : जंगल में जीजा-साली के शव पेड़ पर फंदे से लटके मिले, प्रेम संबंध से परिवार था एतराज

रायसेन. मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में जीजा और साली के शव एक ही पेड़ की अलग-अलग डालों पर फंदे से लटके मिले। मौके से सल्फास की डिब्बी, महिला का पर्स, पानी की बोतल और बाइक बरामद हुई। मामला नागिन मोड़ पीपल वाले जंगल का है।

पुलिस ने मृतकों की पहचान रूपेश कुशवाह (38) निवासी बिकलपुर, जैतहरी चौकी, सिलवानी थाना क्षेत्र और उनकी साली पिंकी कुशवाह निवासी पाठा पौड़ी के रूप में की है। सुसाइड को प्रेम-प्रसंग के एंगल से जोड़कर जांच की जा रही है।

शाम को बाइक से निकले थे जीजा-साली

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, रूपेश अपनी साली पिंकी को लेने गए थे। दोनों शाम को बाइक से निकले, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे। इसके बाद रात करीब 1 बजे पिंकी के पति ने सिलवानी थाने में दोनों के लापता होने की सूचना दी।

रूपेश और पिंकी के बीच प्रेम संबंध था

पुलिस जांच में सामने आया कि रूपेश और पिंकी के बीच प्रेम संबंध थे, जिसका दोनों परिवार विरोध कर रहे थे। पिंकी की शादी करीब एक साल पहले हुई थी। उसकी कोई संतान नहीं थी। वहीं रूपेश की शादी करीब 6 साल पहले हुई थी और उनके दो बच्चे हैं।

एसडीओपी बोलीं- पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद होगी पुष्टि

बाड़ी एसडीओपी नीलम चौधरी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम संबंध और पारिवारिक विरोध से जुड़ा प्रतीत होता है। घटनास्थल से सल्फास की डिब्बी भी मिली है। आशंका है कि दोनों ने पहले सल्फास का सेवन किया। इसके बाद में एक ही पेड़ की अलग-अलग डालों पर गमछे के सहारे फंदा लगाया। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमॉर्टम और एफएसएल रिपोर्ट के बाद ही होगी। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak