khabar abhi tak

सिगरेट के रुपए मांगने पर बदमाशों ने किराना व्यापारी पर चाकू से किए ताबड़तोड़ हमले,

जबलपुर। रांझी थानान्तर्गत गांधी चौक में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब तीन बदमाशों ने किराना व्यापारी अभिषेक श्रीपाल पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार किए, हमले में अभिषेक के सीने, हाथ व पैर में गंभीर चोटें आई। घायल किराना व्यापारी को उपचार के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया। जहां पर  युवक की हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है। 

                                 पुलिस के अनुसार अभिषेक श्रीपाल निवासी प्रभात स्कूल के रांझी की गांधी चौक में किराना की दुकान है। जहां पर बीती रात 9 बजे के लगभग नितिन साहू, शिवा समुंद्र व राज चौधरी आए, उस वक्त दुकान में अभिषेक के साथ उसके पिता भी बैठे थे। तीनों ने सिगरेट सहित 80 रुपए का सामान खरीदा और जाने लगे, अभिषेक ने रोककर रुपए की मांग की। जिसपर तीनों बदमाश भड़क गए और गाली गलौज, मारपीट करने लगे। अभिषेक ने विरोध किया तो मारपीट करते हुए दुकान के बाहर घसीटते हुए लाए और चाकू निकालकर अभिषेक पर ताबड़तोड़ वार करना शुरु कर दिया। अचानक किए हमले को देख पिता अनिल श्रीपाल चीख पड़े, शोर सुनकर अभिषेक के दोस्त रितेश, संजीव सिंह सहित अन्य लोग आ गए, देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। जिन्हे देख हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। लोगों ने खून से लथपथ अभिषेक को उपचार के लिए नेपियर टाउन स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां पर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया। मेडिकल अस्पताल में अभिषेक की हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है। घटना की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने पूछताछ के बाद हमलावरों की तलाश शुरु कर दी है। वहीं पुलिस को यह भी जानकारी लगी कि नितिन साहू क्षेत्र क ा कुख्यात बदमाश है, जिसके खिलाफ पूर्व से ही चाकूबाजी सहित मारपीट के पांच प्रकरण दर्ज है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak