जबलपुर। रेल प्रशासन द्वारा रक्षाबंधन के अवसर पर यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त यात्री यातायात क्लियर करने के लिए रानी कमलापति–हजरत निजामुद्दीन–रानी कमलापति के बीच एक-एक ट्रिप रक्षाबंधन स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है।
गाड़ी संख्या 02157 रानी कमलापति–हजरत निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन रविवार, 30 अगस्त 2026 को रानी कमलापति स्टेशन से रात्रि 21:20 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन सोमवार को हजरत निजामुद्दीन स्टेशन 10:30 बजे पहुंचेगी। वापसी दिशा में गाड़ी संख्या 02158 हजरत निजामुद्दीन–रानी कमलापति विशेष ट्रेन सोमवार, 31 अगस्त 2026 को हजऱत निजामुद्दीन स्टेशन से दोपहर 12:10 बजे प्रस्थान कर उसी दिन रात्रि 23:15 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी।
मार्ग में यह स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में विदिशा, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ग्वालियर एवं मथुरा जंक्शन स्टेशनों पर ठहरेगी।
इस स्पेशल ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए कुल 22 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें 2 एसएलआर/डी, 4 सामान्य श्रेणी, 12 स्लीपर, 3 वातानुकूलित थ्री-टियर एवं 1 वातानुकूलित सेकंड क्लास कोच शामिल हैं।
