khabar abhi tak

रक्षाबंधन पर घर लौटे युवक की फेल्सीफेरम मलेरिया से मौत, स्वास्थ्य विभाग सतर्क, घर-घर दवाओं का छिड़काव शुरु

मंडला। मंडला के साजपानी गांव में त्यौहार की खुशियां मातम में बदल गई, यहां पर फेल्सीफेरम मलेरिया से पीडि़त युवक राहुल यादव की देर रात शासकीय अस्पताल में मौत हो गई। राहुल रक्षाबंधन का त्यौहार होने पर उज्जैन से अपने घर आया था। यहां पर उसे मलेरिया होने के कारण परिजनों ने कटरा स्थित शासकीय अस्पताल में भरती कराया था। 

                                  बताया गया है कि साजपानी गांव जिला मंडला में रहने वाला राहुल यादव उम्र 18 वर्ष उज्जैन में रहकर कामकाज करता रहा। रक्षाबंधन का त्यौहार होने के कारण वह अपने घर आ गया था। यहां पर दो दिन पहले उसकी तबियत बिगडऩे पर परिजनों ने कटरा स्थित शासकीय अस्पताल में भरती कराया। जहां पर जांच के दौरान फेल्सीफेरम मलेरिया होना बताया गया। राहुल की बीती देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग ने आज सुबह एक टीम साजपानी भेजी है। जो घर-घर जाकर लोगों की जांच कर रही है। वहीं दूसरी ओर फॉगिंग और दवाओं का छिड़काव भी कराया जा रहा है। ब्लॉक स्तर पर उल्टी-दस्त और मलेरिया के मरीजों की जानकारी जुटाई जा रही है। अब निजी अस्पताल, क्लीनिक और लैब से भी मरीजों का डेटा लिया जा रहा है। जिले की स्थिति पर नजर रखने के लिए जिला स्तर पर कोर टीम बनाई गई है। यह टीम दिन में दो बार अलग-अलग स्रोतों से जानकारी जुटाएगी।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak