पुलिस अधिकारियों का कहना है कि 9 अगस्त को एक व्यक्ति ने थाने में शिकायत दर्ज करते हुए कहा कि नूरुल हसन, संदेश सोनी, तनवीर उल्ला, सोनिका साहू और खुशबू खान ने योजनाबद्ध तरीके से उसे चमन मोहल्ला, गुरैया रोड स्थित एक मकान में बुलाया। जहां पर जबरन कपड़े उतरवाकर उसका अश्लील वीडियो बनाया गया। आरोपी वीडियो वायरल करने और दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर 5 लाख रुपए मांग रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों को सरगर्मी से तलाश करते हुए बंदी बना लिया। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए तीन युवकों का जुलूस तक निकाला है। जिन्हे देख रास्ते में लोगों की भीड़ एकत्र हो गई थी।
पुलिस ने इन्हे किया है गिरफ्तार-
इस मामले में पुलिस ने नूरुल हसन उम्र 35 वर्ष निवासी इकलेहरा, बड़कुही, खुशबू खान 41 वर्ष निवासी परासिया, तनवीर उल्ला 45 वर्ष निवासी इकलेहरा, बड़कुही, सोनिका साहू 36 वर्ष निवासी परासिया व संदेश सोनी 40 वर्ष निवासी इकलेहरा, बड़कुही गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में तनवीर उल्ला व नूरुल हसन के खिलाफ पहले से मारपीट, धोखाधड़ी और जुए के मामले दर्ज हैं।
आरोपियों से 5 मोबाइल और कार जब्त-
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पांच मोबाइल जब्त किए हैं। इनकी कीमत करीब 1.50 लाख रुपए बताई गई है। घटना में इस्तेमाल कारभी जब्त की गई है। इसकी कीमत करीब 1.75 लाख रुपए है। इस तरह पुलिस ने करीब 3.25 लाख रुपए का सामान जब्त किया है।