khabar abhi tak

कृषि उपज मंडी के सामने ई-रिक्शा छीनकर भागे 3 बदमाश


जबलपुर।
कृषि उपज मंडी के सामने एक ई-रिक्शा चालक से तीन बदमाश वाहन छीनकर भाग गए। डरे-सहमे डिंडौरी के रहने वाले वाहन चालक ने शुक्रवार को पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस घटनास्थल पर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

विजयनगर पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात समनापुर निवासी मुकेश ठाकुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ई-रिक्शा क्रमांक एमपी 20 जेड क्यू 6580 चलाता है। 4 अगस्त की रात लगभग 2 बजे अपने ई-रिक्शा में सब्जी व्यापारी तौसिब के यहां की सब्जी लेकर इसिट्रमार्ट गया था। वहां से सब्जी देकर खाली कैरिड लेकर 1-30 बजे वह तौसिब भाईजान की दुकान पर आकर केरिड जमा कर बाहर निकला। कृषि उपज मंडी के सामने ट्रांसफार्मर के पास 2 सवारी मिलीं। उसने उन्हें आटो में बिठाया ही था कि ठीक उसी समय अज्ञात 3 लड़के हाथ में बेल्ट लेकर गाली गलौज करते हुये उसकी आटो तरफ आये। अपशब्द करते हुये हाथ मुक्कों, बेल्ट से मारपीट करने लगे। आटो में बैठी सवारी डर कर भाग गयी। तीनों बोले कि हमारे क्षेत्र में आटो क्यों चलाता है। कहकर मारपीट कर उसका ई-रिक्शा पलटा दिया। मौके पर उसका मोबाइल छीन रहे थे। जान से मारने की धमकी दिये। वह छूटकर भागा तो उसका आटो छीनकर भाग गये। वह बहुत डर गया था। वह अपने गांव समनापुर चला गया था। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak