khabar abhi tak

वाट्सएप पर आई एप्लीकेशन को नेक्सट, नेक्सट करते रहे और खाते से उड़ गए 54 हजार रुपए

जबलपुर। संजीवनी नगर थानान्तर्गत सीओडी कालोनी निवासी प्रदीप श्रीवास्तव  को मोबाइल पर पेंशन सार्टिफिकेट बनवाना महंगा पड़ गया। साइबर ठगों ने एप्लीकेशन डाउनलोड कराई और नेक्सट, नेक्सट कराते रहे। इसके बाद देखा तो प्रदीप श्रीवास्तव के खाते से दो बार में 54 हजार रुपए उड़ गए। प्रदीप श्रीवास्तव ने इस बात की शिकायत संजीवनी नगर थाना मेें दर्ज कराई है। 

                                  पुलिस के अनुसार संजीवनी नगर निवासी प्रदीप श्रीवास्तव स्टेट बैंक से सेवानिवृत है, पिछले दिनों प्रदीप श्रीवास्तव के फेसबुक पेज पर एक आईडी जिसमें लिखा था कि पेंशन सर्टीफिकेट तैयार करें। प्रदीप श्रीवास्तव ने विज्ञापन पर क्लिक करके अपना नाम दर्ज किया। कुछ देर बाद उसके ससुर के व्हाटसएप पर मोबाइल नम्बर से कॅाल आया कि आप इस एप में पेंशन सर्टीफिकेट तैयार कर सकते है। आप एप्लीकेशन पर नेक्सट नेक्सट करते जायें, श्री श्रीवास्तव ने नेक्सट कर दिया, यहां तक कि एटीएम के अंतिम 6 अंक दर्ज करने पर दर्ज कर दिए, कुछ देर बाद उनके खाते से दो बार 54 हजार कट गए। मोबाइल फोन पर रुपए कटने का मैसेज आया तो वे घबरा गए, उन्होने पहलेहेल्प लाईन 1930 पर सूचना दी। इसके बाद थाना पहुंचकर पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी, जिसपर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak