khabar abhi tak

एमपी - तेज रफ्तार कार डंपर में जा घुसी, 3 की मौत, 2 घायल, उज्जैन दर्शन को जा रहा था परिवार

राजगढ़. मध्य प्रदेश के राजगढ़ के ब्यावरा फोरलेन एनएच-52 पर सारंगपुर के नजदीक मंगलवार को एक तेज रफ्तार कार डंपर में घुस गई। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 2 लोग घायल हुए हैं, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

बताया जाता है कि यह परिवार राजस्थान के धौलपुर से उज्जैन के लिए बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए निकला था। सारंगपुर के समीप इनकी कार हादसे का शिकार हो गई। कार में कुल सात लोग सवार थे, जिसमें ड्राइवर सहित परिवार के 6 सदस्य हैं, जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं।

हादसे में 3 की मौत, 2 घायल, 2 सुरक्षित

आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए इस हादसे में कार सड़क किनारे खड़े हुए डंपर में घुस गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इसमें बैठे मां, बेटे और बहू की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार परिवार का एक सदस्य और ड्राइवर घायल हुए हैं, जबकि दो बच्चे सुरक्षित हैं। घायलों को शाजापुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

शिकार हुए ये सदस्य

इस घटना में 65 वर्षीय सोमा, 42 वर्षीय अंकुर और 40 वर्षीय अर्चना की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं 22 वर्षीय निहाल और कार चालक अब्दुल गंभीर रूप से घायल है। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को शाजापुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे के समय कार में अंकुर और अर्चना के दो बेटे 14 वर्षीय अंश और 10 वर्षीय तेजस मौजूद थे। दोनों बच्चों के सुरक्षित होने की जानकारी सामने आई है।

बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई कार

इस घटना में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। गाड़ी की हालत देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है की टक्कर कितनी जबरदस्त तरीके से हुई थी। यह बताया जा रहा है कि एनएच-52 पर कार चालक ओवरटेक कर रहा था। तभी वह सड़क के किनारे खड़े ब्रेकडाउन ट्रक में पीछे से टकरा गया। यह घटना मंगलवार सुबह 5:30 बजे की बताई जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak