khabar abhi tak

नहर में नहाते समय डूब गए चाचा ससुर


जबलपुर।
जोधपुर टोला गांव में रहने वाला केशर मरावी सोमवार को नहर में नहाते समय डूब गया। मंगलवार की सुबह पानी से उसका शव बरामद किया है। पुलिस ने मर्ग कायम करके शव पीएम के लिए भेज दिया है और मामले में छानबीन शुरू कर दी है।

तिलवारा पुलिस ने बताया कि जोधपुर टोला निवासी मृतक का दामाद धनराज कोकडे ने सूचना दी कि 10 अगस्त की दोपहर लगभग 1-30 बजे उसके चाचा ससुर केशर मरावी नहाने के लिये जोधपुर टोला नहर में गये थे। वे नहाते समय गहरे पानी में डूब गये। केशर की तलाश परिजनों व स्थानीय लोगों के साथ की। पुलिस ने बताया कि मंगलवार सुबह लगभग 6 बजे नहर का पानी कम होने पर चाचा ससुर केशर मरावी का शव पानी में उतराते मिला।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak