जबलपुर। शहर की शराब दुकानों के आसपास और सार्वजनिक स्थानों पर होने वाली शराबखोरी के विरोध पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। पुलिस ने अवैध रूप से शराब पिलाने वालों पर कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
सिविल लाईन में देर रात इंदिरा मार्केट शराब दुकान के पास नीचे कमरे में अवैध अहाता संचालित होने की सूचना प्राप्त होने पर थाना प्रभारी सिविल लाईन शशि धुर्वे ने दबिश दी। मौके पर 2 व्यक्ति शराब पिलाते हुये दिखे, जिन्हें घेराबंदी कर पकडा। पूछताछ पर अपने नाम दिनेश बैरागी और शुभम मराठा बताया। दोनों के कब्जे से शराब की खुली बोतल डिस्पोजल एवं 2910 रुपए नगद एवं ऑनलाइन ट्रांजैक्शन बारकोड आदि जब्त किए।
