khabar abhi tak

22 अगस्त से धनबाद-कोयंबटूर नई अमृत भारत ट्रेन की नियमित सेवाएं जबलपुर, कटनी, सतना होकर चलेगी

जबलपुर। रेल मंत्रालय द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु गाड़ी संख्या 22363/22364 धनबाद-कोयंबटूर-धनबाद के मध्य अमृत भारत एक्सप्रेस साप्ताहिक नई ट्रेन सेवा चलाने का निर्णय लिया गया था। इस नई अमृत भारत ट्रेन का नियमित संचालन 22 अगस्त से धनबाद से और 25 अगस्त से कोयंबटूर स्टेशन से प्रारम्भ हो रहा है। इस नई अमृत भारत ट्रेन का पश्चिम मध्य रेल के सतना, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया एवं इटारसी स्टेशनों पर भी ठहराव दिया गया हैं। 

ये है नई ट्रेन की पमरे में समय सारिणी

गाड़ी संख्या 22363 धनबाद-कोयंबटूर नई अमृत भारत एक्सप्रेस साप्ताहिक ट्रेन प्रत्येक शनिवार को प्रारम्भिक स्टेशन धनबाद से शाम 16:10 बजे रवाना होकर  मार्ग से होते हुए दूसरे दिन सतना में भोर 04:50 बजे, कटनी 06:13 बजे, जबलपुर 07:50 बजे, नरसिंहपुर 08:58 बजे, पिपरिया 10:03 बजे, इटारसी 12:35 बजे, पहुँचकर और तीसरे दिन सोमवार को शाम 18:30 बजे कोयंबटूर पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 22364 कोयंबटूर-धनबाद नई अमृत भारत एक्सप्रेस साप्ताहिक ट्रेन प्रत्येक मंगलवार को प्रारम्भिक स्टेशन कोयंबटूर से सुबह 07:50 बजे रवाना होकर निर्धारित मार्ग से होते हुए दूसरे दिन इटारसी दोपहर 15:35 बजे, पिपरिया 16:33 बजे, नरसिंहपुर 17:33 बजे, जबलपुर 18:40 बजे, कटनी 20:03 बजे, सतना रात 21:15 बजे, पहुँचकर और तीसरे दिन गुरुवार को दोपहर 13:00 बजे धनबाद पहुंचेगी। 

इन स्टेशनों पर रहेगा हाल्ट

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जंक्शन गोमो, पारसनाथ, हज़ारीबाग़ रोड, कोडरमा, गया, अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी ऑन सोन, सासाराम जंक्शन, भभुआ रोड, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, मिजऱ्ापुर, प्रयागराज छिवकी, सतना जंक्शन, कटनी जंक्शन, जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया, इटारसी जंक्शन, बैतूल, नागपुर जंक्शन, चन्द्रपुर, बल्लारशाह, सिरपूर कागज़ऩगर, मंचिर्याल, पेद्दपल्ली जंक्शन, वारंगल, महबूबाबाद, खम्मम, मोटूमारी जंक्शन, विजयवाड़ा जंक्शन, ओंगोल, नेल्लूर, गूडूर जंक्शन, रेणिगुंटा जंक्शन, तिरुत्तणि, काटपाडी जंक्शन, जोलारपेट्टै जंक्शन, सेलम जंक्शन, ईरोड जंक्शन एवं तिरुप्पूर।

कोच संरचना- इस ट्रेन में 08 शयनयान श्रेणी, 11 सामान्य श्रेणी एवं 2 एसएलआरडी, 1 पेन्ट्रीकार के कोच सहित कुल 22 कोच होंगे।  

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak