khabar abhi tak

शेयर मार्केट में कमाई कराने के नाम पर हड़पे 17 लाख


जबलपुर।
गलगला में रहने वाले एक युवक को उसके ही दोस्त ने शेयर मार्केट में कमाई करने की लालच देकर 17 हजार रूपए हड़प लिए। पैसे लौटाने के मामले में आरोपी युवक आनाकानी कर रहा है, जिससे यह मामला पुलिस को सौंपा गया है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है और आरोपी युवक पर प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

बेलबाग पुलिस ने बताया कि गलगला निवासी आकाश शुक्रवारे ने लिखित शिकायत की है कि सतेन्द्र द्विवेदी उसका मित्र हैं। सतेन्द्र द्विवेदी से उसकी मोबाइल कॉल व व्हाटसएप पर बातचीत होती थी। 4 सितंबर 23 को सतेन्द्र द्विवेदी द्वारा उसे अपने काम ट्रांसपोर्ट शेयर मार्केट के संबंध में बताया था कि तुम इसमें पैसे शेयर करा,े जिससे लाभ अर्जित होगा। उसने 10 जुलाई 24 तक उसके द्वारा लगभग 10 लाख 34 हजार रूपये अपने फोन पे के माध्यम से सतेन्द्र द्विवेदी के मोबाइल पर आनलाईन के माध्यम से ट्रांसफर किये। 6 लाख 66 हजार रूपये अन्य साथी के फोन पे के माध्यम से एवं एटीएम मशीन के माध्यम से कोटक महिन्द्रा बैंक खाता धारक सतेन्द्र द्विवेदी के खाता में ट्रांसफर किये। इस प्रकार सतेन्द्र द्विवेदी द्वारा ट्रंासपोर्ट एवं शेयर के नाम पर उससे 17 लाख रूपये लेकर वापस नहीं कर रहा है। सतेन्द्र द्विवेदी द्वारा उसके साथ अमानत में ख्यानत कर 17 लाख रूपये ले लिया है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak