khabar abhi tak

जेल में रक्षाबंधन, भाई-बहन को मुलाकात में मिलेंगे 15 मिनट


जबलपुर।
नेताजी सुभाषचंद्र बोस केन्द्रीय कारागार में आगामी 28 अगस्त को रक्षाबंधन के दौरान भाई-बहनों को बतौर मुलाकात 15 मिनट का समय तय किया गया है। इस दौरान जेल में निरूद्ध भाई या बहन से मिलने के दौरान जेल केंटीन से ही राखी, मिष्ठान आदि लेनी होगी। एनएसए वाले बंदियों के लिए कलेक्टर की अनुमति अनिवार्य कर दी है।

केंद्रीय कारागार के जेलर मदन कमलेश ने बताया कि हर वर्ष की तरह जेल में रक्षाबंधन त्योहार मनाया जाएगा। जेल में मुलाकात के लिए सुबह 6 बजे से 11 बजे तक नाम दर्ज करना होगा। जेल में निरूद्ध बंदियों की मुलाकात नई जेल में करवाई जाएगी। इसमें भाईयों को राखी बांधने आने वाली महिलाओं को उनके साथ पांच वर्ष से कम के बच्चों को प्रवेश दिया जाएगा। महिला बंदियों से मिलने आने वाले पुरूषों की मुलाकात नई जेल में अलग से करवाई जाएगी। इसके लिए कार्यालय परिसर को चुना गया है। 

जेलर ने स्पष्ट किया है कि जेल बंदियों के परिजनों द्वारा घर से लाई जाने वाली सामग्री को अंदर नहीं ले जाने दिया जाएगा। त्योहार पर जेल प्रशासन ने जेल कैंटीन से सामग्री क्रय करने के लिए स्टॉल बनाए हैं। इन जगहों से प्रत्येक परिवार को आधा किलो मिष्ठान, सेब-केला आधा-आधा किलो, रूमाल, रक्षासूत्र, समोसे और कुमकुम ले जाने की अनुमति रहेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak