जबलपुर।सिहोरा थानान्तर्गत ग्राम दिनारी खम्हरिया में सहायक सचिव अमित कुमार सेन ठगी का शिकार हुए है। उनके एटीएम कार्ड से 6 हजार रुपए नही निकले, इसके बाद अमित कुमार के पास एक फोन आया और ठग ने रुपए रिफंड करने का कहते हुए लिंक भेजी, जिसे भरकर सेंड कर दिया। इसके बाद अमित कुमार के खाते से एक लाख 35 हजार रुपए निकाल लिए गए। पुलिस के अनुसार ग्राम दिनारी खम्हरिया निवासी अमित कुमार सेन उम्र 39 वर्ष गांधीगंज गंजताल में सहायक सचिव के पद पर पदस्थ है। पिछले दिनों उन्होने एटीएम में कार्ड लगाकर 6 हजार रुपए निकाले लेकिन रुपए नहीं मिले। इस बात की शिकायत अमित कुमार सेंट्रल बैंक में की। जिसपर पता चला कि 24 घंटे में रुपए रिफंड हो जाएगे। इसके बाद रुपए नहीं आए तो कस्टमर केयर पर शिकायत की। पिछले दिन मोबाइल नम्बर से कॉल आया, जिसने स्वयं को बैंक कर्मी बताते हुए कहा कि लिंक भेज रहे है, भरकर भेज दें, रुपए वापस आ जाएगें। अमित कुमार लिंक में जानकारी भरकर भेज दी। रुपए तो वापस नहीं आए, बल्कि अमित के एकाउंट से एक लाख 35 हजार रुपए कट गए।
स्वास्थ्य कर्मी महिला के साथ ठगी-
इसी तरह श्रीमति लीला दाहिया उम्र 45 वर्ष निवासी सरकारी कुआ घमापुर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कोतवाली में एएनएम है। 13 अगस्त को लीला के मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति ने कॉल करके कहा कि नायब तहसीलदार अशोक मीना बोल रहा हूं, लीला सही समझ बैठी। इसके बाद तहसीलदार बनकर बात कर रहे ठग ने सुपरवाईजर नरेन्द्र पाठक व्यक्ति से कांफे्रंस में बात करते हुए उलझा लिया। महिाल से कहा कि जितनी भी आंगनबाड़ी है उन सभी में 5-5 हजार रुपए आने वाले है। इसके बाद लीला से अलग अलग समय पर करीब 96 हजार रुपए ठग ने अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए।
बैंक अधिकारी बनकर किसान को ठगा-
सिहोरा के ग्राम बोड़ी निवासी राजेन्द्र प्रसाद साहू उम्र 58 वर्ष किसानी करते है। राजेन्द्र का भारतीय स्टेट बैंक पौड़ा में खाता है। जो दो वर्ष से बंद है, उन्होने भारतीय स्टेट बैंक पौड़ा जाकर बताया था कि उसके खाते का योनो एप्प बंद हो गया है। इसके बाद ही अज्ञात व्यक्ति ने राजेन्द्र को मोबाईल परबात करते हुए स्वयं को बैंक अधिकारी बताया और योना एप चालू कराने के लिए प्रोसिस कराई। राजेन्द्र द्वारा प्रोसिस कर ली गई। योना एप तो चालू नहीं हुआ लेकिन उसके खातें से अलग अलग समय पर 42160 रुपए निकाल लिए गए।