khabar abhi tak

जबलपुर के गोरखपुर में डायल 112 से टकराई बस, मची अफरातफरी, भगदड़

जबलपुर। गोरखपुर थानान्तर्गत महर्षि स्कूल के सामने उस वक्त अफरातफरी व भगदड़ मच गई, जब यात्री बस ने पुलिस के डायल 112 को टक्कर मार दी। बस की टक्कर लगने से डायल 112 का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं पायल नीरज भार्गव के सिर, सीने, हाथ व पैर में चोट आई। दुर्घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और बस को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है। 

                                     प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो गोरखपुर थाना से पुलिस का डायल 112 वाहन निकला और महर्षि विद्या मंदिर के सामने से बंदरिया तिराहा की ओर बढ़ रहा था। इस दौरान पीछे से आई बस ने डायल 112 को टक्कर मार दी। बस की टक्कर लगते ही वाहन का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं पायलट नीरज भार्गव के सीने व सिर में चोट आई। दुर्घटना होते देख राह चलते लोगों सहित आसपास के लोग निकलकर आ गए। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल नीरज को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर बस को जब्त कर लिया। खबर है कि दुर्घटना के बाद बस चालक विवाद करने पर उतारु हो गया था। जिससे मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई, जिनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर बस को जब्त कर लिया। वहीं घटना के बाद लोगों की भीड़भाड़ व वाहनों के चलते जाम के हालात निर्मित हो गए थे। पुलिस ने बस को थाना लाकर खड़ा किया। इसके बाद वाहनों की आवाजाही शुरु हो सकी। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak